फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठ किमी से बाहर परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने आठ किमी के दायरे से बाहर परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करने का प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक ईकाई की ओर से कपकोट नगर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में तीनों ब्लॉकों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। संघ के संरक्षक मंगल बिष्ट ने संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत ने कहा कि संगठन शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध सदैव संघर्षशील रहेगा और प्रत्येक स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर है। बैठक में सर्वसम्मति से कोविड काल में निगरानी समिति से जुड़े शिक्षकों की ईएल मान्यता, अंतरमंडलीय स्थानांतरण आदेशों की पूर्ति, स्थानांतरण प्रक्रिया में कैपिंग व्यवस्था का विरोध और पदोन्नति प्रक्रिया में गति लाने की मांग के प्रस्ताव पारित किए। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री गुडमोहन और जिला मंत्री देवेंद्र मेहता ने किया। इस मौके पर महिमन ऐठानी, हरेंद्र सिंह रावल, मुकेश नगरकोटी, कौस्तुभानंद, हरीश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें