बागेश्वर में शिक्षकों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं देहरादून रवाना हो गई हैं। देहरादून में शिक्षक 19 सितंबर को निदेशालय में धरना देने के बाद 20 सितंबर को सचिवालय का घेराव करेंगे।
रविवार को देहरादून रवाना होने के मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल ने कहा कि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
इस उपेक्षा के खिलाफ अब आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश भर के शिक्षक 19 सितंबर को निदेशालय में धरना देंगे। इसके बाद 20 सितंबर को शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर सचिवालय का घेराव करेंगे।
उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान दीपा रावत, राजेंद्र भैंसोड़ा, भरत राठौर, चंदन सिंह, बलवंत कालाकोटी, गोपाल चौबे, बसंत माजिला, जगदीश दफौटी आदि थे।