फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी, पीएम और सीएम को भेजे पत्र

Sun, 10 May 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पठन-पाठन कार्य कर रहे हैं और स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंदोलन के तहत शिक्षक अब सीधे केंद्र और राज्य सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं। शिक्षकों ने पीएम और सीएम को पोस्टकार्ड भेजकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की है। शिक्षकों का तर्क है कि 30-35 वर्षों की सेवा के उपरांत टीईटी परीक्षा देना अव्यावहारिक और नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण के तहत आगामी 12 मई को बीईओ कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा, शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के लाखों शिक्षक इस विसंगति से प्रभावित हैं और जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक यह चरणबद्ध आंदोलन थमेगा नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें