फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छात्र संख्या के आधार पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति

Mon, 02 Jun 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का संतुलन बनाने के लिए विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। अपर निदेशक ने सभी जिलों के शिक्षाधिकारियों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विद्यालयी शिक्षा के अपर निदेशक की ओर से जारी पत्र के अनुसार 22 मई को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने विभाग की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की उपलब्धता को देखते हुए निर्णय लिया है कि सभी जिलों में एक से पांच तक की छात्र संख्या वाले स्कूलों में एक, छह से 30 छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो, 31 से 60 छात्र संख्या वाले स्कूलों में तीन और 61 से 79 छात्र संख्या वाले स्कूलों में चार और 80 से अधिक की छात्र संख्या वाले स्कूलों में पांच शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
इसके बाद विभाग ने सभी जिलों के शिक्षाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति छात्र संख्या के आधार पर कराने के प्रयास करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें