बागेश्वर। बिजली बिल देयकों को लेकर विद्यालयों के कनेक्शन काटे जाने पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों ने संघ की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर तीनों विकासखंडों के सदस्यों को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक प्रकटेश्वर मंदिर में अध्यक्ष रमेश रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीनों विकासखंडों के सदस्यों ने शामिल होकर अपनी समस्याएं रखीं।
ब्लॉक इकाइयों ने लंबित एरियर का भुगतान, जूहा के प्रधानाध्यापक वरिष्ठता का निर्धारण और ग्लोबल बजट से समय पर बिजली के बिल भुगतान आदि के संबंध में चर्चा की।
जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि वह जल्द ही डीईओ माध्यमिक को समस्याओं से अवगत कराकर उनका निदान करवाने का प्रयास करेंगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री भुवन भट्ट ने किया। इस मौके पर संरक्षक सुरेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह बघरी, ललित मोहन जोशी, मान सिंह कोरंगा, गोकुुल भट्ट आदि रहे।
कार्यकारिणी का किया विस्तार
बागेश्वर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में संघ का विस्तार किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर हरीश थापा, दमयंती देव, किरन साह, महिमन बघरी, गोकुल भट्ट, दीप पांडे, आनंद बल्लभ कर्नाटक, रमेश उपाध्याय को जिम्मेदारी मिली।
आनंद मोहन, हरिकिशन लाल, मेहरबान सिंह, हरेंद्र नेगी, प्रीतम रावत, प्रेमा भट्ट को जिला संयुक्त मंत्री, प्रकाश सिंह धपोला, प्रेम चंद्र, नंदाबल्लभ तिवारी, पुष्पा रावत, प्रताप राम, कृष्णा गोस्वामी, शंकर टम्टा और दुर्गा लाल को जिला संगठन मंत्री चुना गया। रतन सिंह धपोला को लेखाकार, नरेंद्र गोस्वामी को लेखा परीक्षक चुना गया। हेम लोहुमी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।