फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर-बागेश्वर जिले में दो सौ सहायक अध्यापकों की होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने जिले में प्राथमिक स्कूलों के 200 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीईओ पद्मेंद्र सकलानी ने राजकीय प्रारंभिक शिक्षा (अध्यापक) संशोधन सेवा नियमावली 2012 यथा संशोधित नियमावली 2019 में निहित प्रावधानों के अधीन सहायक अध्यापक ग्रेड 3 वेतनमान 35400-112400 लेवल 06 के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। कहा कि रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। बताया है कि विज्ञापित पदों में से 50 प्रतिशत पद विज्ञान और 50 प्रतिशत पद विज्ञानेतर के होंगे। विज्ञान विषयक पदों के 40 प्रतिशत पद स्नातक स्तर पर भौतिक विज्ञान, गणित से विज्ञान स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए, 40 प्रतिशत पद रसायन, वनस्पति, जंतुविज्ञान से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी और 20 प्रतिशत पद ऐसे स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों जो उक्त विषय से इतर अन्य विषयों से विज्ञान स्नातक हैं या जिन्होंने डीएलएड प्रवेश परीक्षा विज्ञान वर्ग के तहत पास की हो, के लिए आरक्षित रहेंगे।
विज्ञानेतर विषय के पदों में 15 प्रतिशत पद हिंदी 15 प्रतिशत पद अंग्रेजी भाषा के लिए स्नातक स्तर पर हिंदी मुख्य विषय के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी, 15 प्रतिशत पद हिंदी भाषा के लिए स्नातक स्तर पर हिंदी मुख्य विषय के साथ उत्तीर्ण, न्यूनतम इंटर स्तर पर संस्कृत विषय वाले अभ्यर्थियों और 70 प्रतिशत पद अन्य मानविकी वर्ग के अन्य विषयों से स्नातक योग्यताधारी या जिन्होंने डीएलएड प्रवेश परीक्षा विज्ञानेतर वर्ग से उत्तीर्ण की हो, उनके लिए आरक्षित होंगे।
विज्ञापन

ये है अर्हता
बागेश्वर। आवेदन करने के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होगा, जिसने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं इनके समकक्ष स्तर की शिक्षा उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त की हो लेकिन सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत, राज्य सरकार या उसके अधीन स्थापित किसी राजकीय, अर्द्धशासकीय संस्था में नियमित रूप से नियुक्त कार्मिकों, केंद्र सरकार या केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों में नियमित पदों पर नियमित रूप से उत्तराखंड में कार्यरत ऐसे कर्मी जिनकी सेवाएं उत्तराखंड से बाहर स्थानांतरित नहीं हो सकती हों और राज्य के स्थायी निवासी जो आजीविका के लिए राज्य के निवासरत हों, स्वयं अथवा उनके पुत्र/पुत्री उक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी डायट/जिला संसाधन केंद्र से प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा डीएलएड प्रशिक्षण (जिसे पूर्व में बीटीसी के नाम से जाना जाता था) प्राप्त होना चाहिए या उसके समकक्ष राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्था से प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा डीएलएड/चार वर्षीय बीएलएड या 50 प्रतिशत अंकों साथ स्नातक, एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा स्नातक (बीएड) शिक्षाशास्त्र (विशेष शिक्षा) में द्विवर्षीय डिप्लोमा (डीएड) किंतु नियुक्ति के दो वर्ष के अंतराल में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षा में छह महीने का ब्रिज कोर्स आवश्यक रूप से करना होगा।
पांच दिसंबर की शाम पांच बजे तक पहुंच जाना चाहिए आवेदन पत्र
आवेदन पत्र पांच दिसंबर की शाम पांच बजे तक रजिस्टर्ड डाक या स्पीडपोस्ट से सीईओ कार्यालय पहुंच जाना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2020 को 21 वर्ष से कम या 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें