फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से लेपर्ड कैट की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बागेश्वर। अडोली के पास जंगल में चार माह के लेपर्ड कैट का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत भूख से हुई है। इधर, दोफाड़ के नाघर में भी तेंदुए के बच्चे का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अडोली के पास सड़क पर सुबह साढ़े छह बजे लेपर्ड कैट का शव दिखाई दिया। वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह रावल की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव जिला मुख्यालय स्थित वन परिसर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल तिवारी, डॉ. हिमांशु पाठक ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के मुताबिक भूखा होने के कारण उसकी मौत हुई है। रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि मादा लेपर्ड कैट की उम्र करीब चार माह है।
इधर, दोफाड़ क्षेत्र के नाघर गांव के पास जंगल में तेंदुए के करीब छह माह के बच्चे का शव मिला है। दोफाड़ निवासी गोकुल सिंह कालाकोटी ने वन विभाग को सूचना दी है। रेंजर एनडी पांडे ने बताया शव को शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर वन परिसर में पहुंचाया जाएगा। बताया कि शावक के सिर पर चोट लगी है। फिलहाल मौत के पीछे आपसी संघर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें