फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्कूल प्रबंधन के गुर सिखाएंगे

Thu, 18 Dec 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में विद्यालय प्रबंधन समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पांच विद्यालयों के 25 सदस्य प्रशिक्षण में भागीदारी कर रहे हैं। उन्हें स्कूल प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को सीआरसी समन्वयक महेश चंद्र जोशी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षक उमेश चंद्र जोशी ने समय के साथ शिक्षा और स्कूलों में आ रहे बदलाव और वर्तमान समय की जरूरतों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक शंकर लाल टम्टा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक फहीम अहमद ने मध्याह्न भोजन पर चर्चा की। प्रशिक्षण का महत्व भी बताया। कार्यक्रम में शिक्षक दीपचंद कोहली, निर्मला आर्या, प्रकाश चंद्र, बीना देवी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें