फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुलिस ने बरामद किए दो खोए मोबाइल

Thu, 18 Dec 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई के दम पर कोतवाली पुलिस ने दो स्थानीय निवासियों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके हवाले किए हैं।
विज्ञापन

एसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर पुलिस गुमशुदा मोबाइलों की खोज के लिए निरंतर अभियान चला रही है। पुलिस टीम ने केंद्र सरकार के पोर्टल की मदद से दो स्मार्टफोन ट्रैक कर बरामद किए। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमा जोशी और अमित सिंह ने बीते दिनों अपने मोबाइल फोन खोने की सूचना कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर उनके सुपुर्द किए। एसपी घोडके ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन खो जाता है तो वे तुरंत नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें। साथ ही भारत सरकार के सीआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें