फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट विक्रेता के हमले में टेलर मास्टर लहूलुहान

Sun, 07 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 गरुड़ बाजार में रविवार को मामूली कहासुनी पर मीट विक्रेता ने टेलर मास्टर के सिर में धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। लोगों ने घायल को 108 की मदद से सीएचसी बैजनाथ में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मीट व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ग्राम लखनी निवासी बहादुर राम टेलर मास्टर है। उसकी टेलरिंग की दुकान मीट गली गरुड़ में है। रविवार के पूर्वाह्न मीट व्यवसायी फिरोज खान उर्फ फौजी से मामूली कहासुनी हुई। जिससे आक्रोशित मीट व्यवसायी ने टेलर मास्टर के सिर में धारदार हथियार से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह दुकान से फरार हो गया। स्थानीय सीएचसी बैजनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया। घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने बैजनाथ थाने में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने मीट विक्रेता की गिरफ्तारी की मांग की। टेलर मास्टर ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 504, 506 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।

न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बैजनाथ केएस रावत ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चापड़ भी बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बागेश्वर उत्तम सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट बागेश्वर फींचा राम थाना बैजनाथ पहुंचे। एसपी सुख्वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट फींचा राम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने अधिकारियों को बताया कि नगर की कानून व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। 


थाना बैजनाथ को मिले कोतवाली का दर्जा  
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई ने सरकार से बैजनाथ को कोतवाली का दर्जा देने की मांग की है। नगर के व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि बैजनाथ के नए थानाध्यक्ष केएस रावत अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा सके हैं, जबकि पूर्व थानाध्यक्ष के कार्यकाल में थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर थी। व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी मोहनदा ने बताया कि बाजार की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन


अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम जोशी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी ने बैजनाथ पुलिस पर बाहरी लोगों का सत्यापन न करने का आरोप लगाया। थाना क्षेत्र के लोगों ने एसपी से नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें