फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सियों की हड़ताल से थमा यात्रियों का सफर

विज्ञापन
टैक्सी चालकों की हड़ताल के कारण बुधवार को बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टेंड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में बुधवार को नगर में टैक्सियों का संचालन ठप रहा। नगर के रामघाट, चंडिका, बागनाथ, ओम शिवशक्ति टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। हड़ताल की जानकारी न होने से कई यात्री घंटों तक टैक्सी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिले के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद बसों की आवाजाही कम होने से लोग टैक्सी स्टैंड के चक्कर काटते रहे। हालांकि उत्तराखंड परिवहन निगम और केमू की बसों का संचालन होने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली लेकिन जिले में इनकी संख्या बहुत कम है। कुछ यात्री तय किराये से ज्यादा रुपये देकर अपने घरों तक पहुंचे। टैक्सी के अभाव में कई यात्रियों ने मजबूरन बसों में खड़े होकर सफर किया।
क्या बोले परेशान यात्री
टैक्सियों की हड़ताल होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की ओर दो बजे के बाद बस की सुविधा न होने से मजबूरन दूसरी गाड़ी बुक करानी पड़ी। - निर्मल सिंह मेहता, कभड़ा गांव
विज्ञापन

चार घंटे से टैक्सी के इंतजार में खड़ी रहीं। गांव से इलाज के लिए जिला अस्पताल आई थी। घर के लिए टैक्सी नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। - भगवती देवी, चौगांवछीना गांव
रोजाना चौगांवछीना के लिए टैक्सी से जाता हूं। हड़ताल की वजह से समय की बर्बादी के साथ ही मजबूरन किराये से ज्यादा पैसे देकर जाना पड़ रहा है। - सतीश कुमार, बीएड प्रशिक्षु
खरीदारी के लिए बाजार आया था। दो घंटे से टैक्सी का इंतजार कर रहा हूं। टैक्सियों का संचालन न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - हिमांशु मेहता, कठपुड़ियाछीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें