फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, टैक्सी चालक की मौत

Tue, 06 Nov 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
कपकोट में दुर्घटनाग्रस्त वैगन आर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट से कर्मी जा रही वैगनआर मंगलवार देर शाम असंतुलित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी चालक कर्मी निवासी प्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार प्रद्युम्न सिंह  को गंभीर हालत में खाई से निकाला गया। उसको सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक और घायल दोनों को खाई से निकाला। दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रकाश सिंह की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है। देर रात तक उसके घर पर संवदेना जताने वालों का तांता लगा रहा। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभारी एसओ वंदना ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें