कपकोट में नव निर्वाचित वीरांगना संगठन के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। वीरांगना ग्राम पंचायत महिला प्रतिनिधि संगठन की कपकोट ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रिखाड़ी की ग्राम प्रधान तारा टाकुली संगठन की अध्यक्ष और उत्तरौड़ा की वार्ड सदस्य प्रियंका जोशी सचिव चुनी गईं।
द हंगा प्रोजेक्ट के तहत नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए असों की वार्ड सदस्य लीला शाही को उपाध्यक्ष, सूपी की वार्ड सदस्य मंजू देवी को उप सचिव, किरोली की ग्राम प्रधान हेमलता को कोषाध्यक्ष चुना गया। रिखाड़ी की उप प्रधान मुन्नी टाकुली सह कोषाध्यक्ष, सूपी की प्रधान प्रेमा टाकुली मीडिया प्रभारी और असों की प्रधान शशि साही संयोजक चुनी गईं। बसकूना, रैंथल, पोलिंग, उतरौड़ा, भयूं, फरसाली, मल्लोदश, सूपी, हरकोट, मिकिलाखलपट्टा, खलझूनी की महिला पंचायत प्रतिनिधियों को संगठन का सदस्य चयनित किया गया। चुुुने गए पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने को प्राथमिकता बताया। वहां पर बसंती कपकोटी, तारा दानू, अनीता रावत, प्रियंका, रवीना आदि थे।