फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुजा ससुराल जाकर निर्वाचक नामावली में चढ़वाएंगी नाम

विज्ञापन
गरुड़ के डंगोली में निर्वाचन साक्षरता का संकल्प लेतीं तनुजा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम डंगोली निवासी तनुजा का सोमवार को विवाह होना है। रविवार को उनके मायके में महिला संगीत था। उनके घर पहुंचे निर्वाचन साक्षरता क्लब के पदाधिकारियों और रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने तनुजा को ससुराल में निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। इन लोगों ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में नियमानुसार अपना नाम निर्वाचक नामावली में चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

तनुजा ने ससुराल में निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने का संकल्प लिया। कहा कि वह और लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगी। इस मौके पर स्वीप समन्वयक कैलाश प्रकाश चंदोला, ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, रेडक्रॉस सदस्य प्रमोद जोशी, प्रधान नीतू देवी, शंकर राम, शांति देवी, अनीता, पंकज गोस्वामी, सूरज गोस्वामी के साथ ही तनुजा के परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें