फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनूजा, गुंजन, नवीन और गौरव ने जीती ताइक्वांडो स्पर्धा

Fri, 16 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
उद्घाटन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिला खेल विभाग की ओर से इंडोर स्टेडियम में अंडर-14 जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह धपोला ने किया। विभिन्न मुकाबलों में तनुजा, गुंजन, नवीन और गौरव विजेता रहे। 
विज्ञापन

पहले दिन हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग 20 किग्रा भार वर्ग में तनुजा, 22 किग्रा भार वर्ग में गुंजन गड़िया पहले स्थान पर रही। बालक वर्ग के 17 किग्रा भार वर्ग में नवीन और 15 किग्रा भार वर्ग में गौरव बिष्ट पहले स्थान पर रहे। 27 किग्रा भार वर्ग में आयुष नगरकोटी और बालिका वर्ग के 41 किग्रा भार वर्ग में योगिता मर्तोलिया विजेता रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 125 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव, जुबैर अहमद, प्रशिक्षक गुंजन बाला, किरन नेगी, अशोक मेहरा आदि थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें