फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 31 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बोहाला पटवारी क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र नामक युवक ने एक 17 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने इस मामले में युवक के खिलाफ बोहाला पटवारी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने धारा 354, 323 और 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे पटवारी देवी दत्त लोहनी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें