फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खतरे की जद में वाछम का तल्ला गांव तोक, कई घरों में पड़ी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पिंडर घाटी के वाछम का तल्ला गांव तोक खतरे की जद में है। गांव के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। पिंडर नदी के कटाव से भू-धंसाव भी हो रहा है। गांव के कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन की टीम ने गांव का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी बांटी।
विज्ञापन

मल्ला गांव तोक के दोनों ओर से भूस्खलन हो रहा है। गांव पिंडर नदी के किनारे बसा है। नीचे की ओर से हो रहे भू-धंसाव के कारण लोगों के घरों में दरारें पड़ रही हैं। प्रभावितों का कहना है जिस तरह की बारिश इस साल हो रही है। उसे देखते हुए अब घरों में रहने से डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
ग्रामीण भगवत सिंह दानू ने बताया कि भू-धंसाव के चलते खेतों में भी दरारें आ गई हैं। सूचना पर तहसीलदार नितिशा आर्या के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम राहत सामग्री लेकर गांव पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि गांव में 27 परिवार रहते हैं। 12 प्रभावित परिवारों को राशन किट प्रदान की गई है। अति प्रभावित पांच परिवारों को तिरपाल दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से समीपवर्ती विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। अति प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। संबंधित विभाग को भूवैज्ञानिक से जांच के लिए संबंधित विभाग से समन्वय की प्रक्रिया भी गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें