फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुलिस ने पांच मेडिकल स्टोर संचालकों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। निर्धारित मानकों के अनुरूप मेडिकल स्टोर का संचालन न करने वाले संचालकों के खिलाफ पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है। पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों में अभियान चलाकर पांच मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने मेडिकल स्टोर संचालन के लिए निर्धारित लाइसेंस, सीसीटीवी , प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री आदि की जांच की। इस दौरान कपकोट और कांडा थाना क्षेत्र के दो, झिरौली के एक मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी नहीं पाए गए। पुलिस ने पांचों संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उन्हें नियमों का पालन करने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें