साहस संगीत विद्यालय कठायतबाड़ा की ओर से आयोजित दो दिनी टैलेंट शो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी गीत व नृत्य प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। उत्सव बैंक्वेट हॉल में आयोजित टेलेंट शो में सुबह 11 बजेे से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बच्चों ने मंच पर गायन व नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई।
देर शाम तक प्रतियोगिता का आयोजन जारी था। निर्णायक मंडल में डॉ. हितु मिश्रा, अर्चना वर्मा, उस्ताद मुजतबा हसन और शाजेव हसन शामिल हैं। विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम ने बताया कि जो बच्चे इस प्रतियोगिता में अव्वल रहेंगे उन्हें देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खराब मौसम के बावजूद प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे।