फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी प्रमाण पत्र लेने गई छात्रा के साथ प्रशिक्षक ने छेड़छाड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एनसीसी कार्यालय में बी प्रमाण लेने गई एक छात्रा कैडिट से एनसीसी प्रशिक्षक ने छेड़छाड़ की। प्रशिक्षक की हरकत को देखते हुए छात्रा ने शोर मचा दिया। किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची कैडिट ने परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 14 जुलाई को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा 354 आईपीसी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र तोमर (44) निवासी रनछाज, थाना बिनौली, बागपत (उप्र) यहां बिलौना स्थित एनसीसी कार्यालय में प्रशिक्षक है। एनसीसी की एक छात्रा कैडेट एनसीसी कार्यालय में बी प्रमाण पत्र लेने गई थी। आरोप हैं कि इसी दौरान छात्रा को अकेला देखकर प्रशिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसकी इज्जत लूटने का प्रयास किया। प्रशिक्षक की हरकतों को देखते हुए छात्रा के शोर मचा दिया और किसी तरह वहां से भागकर वह अपने घर पहुंची। उसने प्रशिक्षक की हरकतों के बारे में अपने परिजनों को बताया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी। मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 14 जुलाई को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें