फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थो के दाम वृद्धि से नाराज कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गैरसैंण में जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी रोक हटाने, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के समीप चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से जन विरोधी नीतियों को जल्द वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने गैरसैंण में जमीन की खरीद फरोख्त पर लगी रोक को हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है। इससे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। मूल्य वृद्धि रोकने में डबल इंजन की सरकार विफल रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों के पद रिक्त चल रहे है। जिस कारण अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।
युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, विनोद पाठक, दयाल राम, किशन कठायत, बाल कृष्ण, ललित बिष्ट, भुवन लोहनी, मोहन सिंह परिहार, दिनेश कुमार, पनी राम, किशन, रमेश भंडारी, महिला कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा, कवि जोशी, दीपक कोहली, भीम कुमार, लक्ष्मी धर्मसक्तू, बहादुर सिंह बिष्ट, गीतांजलि, गीता रावल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें