फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड से लें उड़द और मसूर की दाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बागेश्वर। राशन कार्ड धारकों को अब राशन के साथ उड़द और मसूर की दाल मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि अरहर और चना दाल बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दाल योजना के तहत बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय कार्ड धारकों को अब मसूर और उड़द की दाल उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पूर्व अरहर और चने की दाल उपभोक्ताओं को दी जा रही थी। इन दालों की जगह पर अब मसूर और उड़द की दाल मिलने लग गई है। बाजार भाव से करीब 30 रुपये प्रति किलो कम दाम पर दाल उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को मसूर 62 रुपये और उड़द 71 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जा रही है। वर्तमान में मसूर का बाजार भाव 80 और उड़द का 100 से 110 रुपये किलो चल रहा है। प्रति कार्ड दो किलो दाल दी जा रही है। उपभोक्ता एक बार में कोई भी एक दाल ही दो किलो तक ले सकता है। उधर, बागेश्वर में अब तब 54 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट राशन कार्ड पहुंच चुके हैं। इसमें से करीब 50 हजार स्मार्ट कार्ड बांटे गए हैं। जिले में करीब 66 हजार राशन कार्ड धारक हैं। ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से इनका वितरण किया जा रहा है। अब तक 54 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट राशन कार्ड आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें