फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र अध्यक्ष और उमाकांत मंत्री बने

विज्ञापन
बागेश्वर में प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राथमिक शिक्षक संघ की बागेश्वर इकाई के अधिवेशन में ब्लॉक इकाई की पुनर्गठन किया गया। राजेंद्र कुमार भैंसोड़ा को अध्यक्ष, उमाकांत उपाध्याय मंत्री और संजय पंत कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम रमेश चंद्र मौर्या ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। पहले सत्र में वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की। संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। कहा कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों का अहित हो रहा है। सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल कर देनी चाहिए।
दूसरे सत्र में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी जिला संगठन मंत्री महिपाल रावत, चुनाव पर्यवेक्षक भुवन ममगई थे। अधिवेशन में संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल, जिला मंत्री इंद्रपाल धपोला, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह दोसाद, प्रांतीय प्रचार मंत्री प्रताप कबडोला ने विचार रखे। वहां हीरा सिंह रौतेला, मनोज जोशी, मनोज दयाराकोटी, बसंत माजिला, चंदन सिंह, किरन पंत, हेमा कपकोटी, अंजना मेर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें