जन शिक्षण संस्थान की ओर से ब्यूटी कल्चर एंड हेल्थ केयर प्रशिक्षण केंद्र गरुड़ में प्रख्यात साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को टैगोर का योगदान बताया। कहा कि उन्हें पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। तब से उनका रिकार्ड नहीं टूट सका।
उन्होंने ट्रेनीज से जनहित में काम करने को कहा। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी खेतवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को शांतिनिकेतन समेत टैगोर के जीवन, साहित्यिक योगदान की जानकारी दी। संस्थान की सहयोगी चंदू नेगी ने प्रशिक्षणार्थियों से कर्मशील होने को कहा। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाने को कहा। मौके पर प्रशिक्षिका अल्का चौधरी, चंपा, राधा भयेड़ा आदि ने विचार रखे।