फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जभैत बुलाण जरूरी छी, उभैत तु सिटी बजुनिय छि

Sat, 09 May 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊंनी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल में कवि गोष्ठी हुई। गोष्ठी में स्थानीय कवियों, साहित्यकारों ने कुमाऊंनी में कविता पाठ किया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने कुमाऊंनी में कविता पाठ कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा ‘जभैत बुलाण जरूरी छी, उभत तु सिटी बजुनियछि’ कविता पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर किया। साहित्यकार एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डा. हेम चंद्र दुबे ने ‘कांबटि ऊंछै काहणी जांछै, य बात तु किलैनी बतुछै’ स्वरचित कविता पढ़ी। पत्रकार हरीश जोशी ने कुमाऊंनी भाषा और उसका महत्व बताया।

काव्य गोष्ठी में साहित्यकार मोहन जोशी, जीवन दोसाद, संतोष तिवारी, मुरसिल सिद्दीकी, वीरेंद्र परिहार, मानसी मिश्रा, दीक्षा दुबे, आरती दोसाद, रजिया सिद्दीकी, जावेद सिद्दीकी, डा. शिवराय राय, आशा बुटौला, विनोद लोहुमी आदि ने कविता पाठ किया। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कवियों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता मोहन जोशी, संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। सेंट एडम्स स्कूल के व्यवस्थापक जावेद सिद्दीकी ने कहा कि भविष्य में स्कूल में हिंदी, कुमाऊंनी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें