बागेश्वर में भराड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
बागेश्वर। नगर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। चटक धूप में जाम में फंसने से यात्रियों और राहगीरों के पसीने छूट रहे हैं। जाम के कारण यातायात पुलिस की भी फजीहत हो रही है।
मंगलवार को सुबह से ही नगर के भराड़ी टैक्सी स्टैंड, कांडा रोड और माल रोड पर दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान नगर में पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। इससे यात्री चटक धूप में जाम में फंसने से परेशान हो रहे हैं। यातायात प्रभारी चंदन भंडारी ने बताया कि जाम खेलने के लिए संवेदनशील स्थानों पर जवानों की तैनाती की गई है। नो पार्किंग जोन और सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। संवाद