फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट, बागेश्वर में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान

विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत एक से 14 सितंबर तक स्रोत पर छटनी और स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके लिए हर नगर निकाय में वार्डवार टीमें गठित की गई हैं। नोडल अधिकारी बीईओ पूनम चौहान, सभासद धीरेंद्र परिहार के निर्देशन में बागेश्वर में इसकी शुरुआत बागनाथ वार्ड से हुई। इसके तहत सबको स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। महर्षि विद्या मंदिर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट, जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बागनाथ गली, सरयूपुल बस स्टेशन, एसबीआई तिराहा होकर दुग बाजार तक रैली निकाली। इस दौरान दीप जोशी, चरण सिंहबघरी, बलवंत कालाकोटी, हेम लोहुमी, मनोज डयाराकोटी, पूरन भट्ट, राजेंद्र सिंह, सौरभ जोशी, कपिल कुमार, गगन गोस्वामी, संजयपंत, हेम पांडे आदि थे।
विज्ञापन

वहीं कपकोट तहसील परिसर में एसडीएमप्रमोद कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंदबिष्ट ने शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वच्छता परभाषण और कविता पढ़ी। इसके बाद रैली निकली। सभासद तनुज तिरुवा ने संचालन किया। इस मौके पर सभासद शामली देव, हेमा देवी, प्रवीण सिंह ऐठानी, दीपक सिंह, डुंगर सिंह, तहसीलदार विनोद वर्मा, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, प्रवक्ता मुन्ना जोशी, प्रभारी बीईओ रमेश मौर्य, ईई पीएमजीएसवाई अनिल कुमार, ईई सिंचाई विभाग भारत भूषण पांडे, ईई लोनिवि संजय पाडे, पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राजेंद्र राम, उमेश जोशी, कुंदनलाल, तारा कपकोटी, हेम चंद्र, सुमित्रा राणा, विश्वनी सजवाण, मुन्नी, हरीश कपकोटी, ललित जोशी आदि थे।
डीएम ने किया पखवाड़े का शुभारंभ
बागेश्वर। स्वच्छता पखवाड़े के लिए वार्डवार टीमें गठित की गई हैं। डीएम रंजना राजगुरु ने रविवार को टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी लोगों से इसमें सहयोग करने को कहा। बताया कि इसमें श्रेष्ठ काम करने वाले लोगों को जिला प्रशासन दो अक्तूबर को सम्मानित करेगा। इस दौरान राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीएमओ डॉ. संजय शाह, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, एपीडी शिल्पी पंत, ईओ राजदेव जायसी, अध्यक्ष व्यापार मंडल हरीश सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय साह जगाती, नीमा दफौटी, बबीता पांडे, मुन्नी मेहरा, नीमा देवी आदि थे।

कपकोट में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने किया स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें