फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर डिग्री कॉलेज में छुट्टी के दिन भी हुए प्रवेश

विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में रविवार को छुट्टी के दिन प्रवेश प्रक्रिया में जुटे कार्मिक। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रविवार को छुट्टी के दिन भी खुला रहा। इस दौरान सिर्फ प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। बागेश्वर का डिग्री कॉलेज में तीन सितंबर तक प्रवेश होंगे। इसे नौ सितंबर को छात्रसंघ के चुनाव के बाद तक स्थगित रखा जाएगा। प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि पीजी में प्रवेश के लिए मेरिट बन गई है। इसे कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया है। अब दो दिन स्नातक तीसरे, चौथे सेमेस्टर के प्रवेश होने बाकी हैं। कॉलेज समाचार का अलग व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसके माध्यम से भी संबंधित व्यक्तियों को हर सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज से होगी अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार से कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि इसके लिए कई महाविद्यालयों की टीमें रविवार को ही यहां पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें