फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू किनारे संदिग्ध हालत में मिला वृद्ध का शव

Fri, 09 Jun 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव के पास नुवान की खाली शीशी और बियर की बोतल और दो डिस्पोजल गिलास भी मिले हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार दोपहर में कोतवाली पुलिस को किसी ने सूचना दी कि विकास भवन के पास नदी किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा है।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर पीकर आत्महत्या का लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें