फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रदेश के 5474 विद्यालयों में होगा राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण

Mon, 09 Oct 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर पांडेय
विज्ञापन


बागेश्वर। प्रदेश के 5474 विद्यालयों में आगामी तीन नवंबर को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण कराया जाएगा। कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थी सर्वेक्षण में भागीदारी करेंगे। सर्वे को संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में 6020 क्षेत्र अन्वेषक और 276 ब्लॉक समन्वयक तैनात किए जाएंगे। सर्वेक्षण के आधार पर जिले की शैक्षिक प्रगति की जांच की जाएगी। जिस जिले में प्रगति कम होगी, उसमें सुधार किया जाएगा।

राज्य शैक्षिक उपलब्धि का आयोजन एनसीईआरटी की ओर से पूरे देश में कराया जा रहा है। सर्वे में कक्षा तीन के विद्यार्थियों से कक्षा दो का पूर्ण कोर्स और कक्षा तीन की अर्द्धवार्षिक परीक्षा तक, कक्षा छह के विद्यार्थियों से कक्षा पांच के संपूर्ण कोर्स, कक्षा छह के अर्द्धवार्षिक परीक्षा तक और कक्षा नौ के विद्यार्थियों से कक्षा आठ के संपूर्ण कोर्स, कक्षा नौ के अर्धवार्षिक परीक्षा तक के प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थियों को सर्वे में पूछे गए सवालों का जवाब ओएमआर सीट पर देना होगा। सर्वे के सवाल भाषा, गणित, ईवीएस, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय से पूछे जाएंगे।
विज्ञापन






सर्वे में शामिल विद्यालयों की जिलेवार संख्या

जिला - विद्यालय

अल्मोड़ा - 557

बागेश्वर - 199

चमोली - 444

चंपावत - 219

देहरादून - 495

हरिद्वार - 487

नैनीताल - 481

पौड़ी - 655

पिथौरागढ़ - 397

रुद्रप्रयाग - 201

टिहरी गढ़वाल - 491

ऊधमसिंह नगर - 552

उत्तरकाशी - 296





बीएड, डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे सर्वे का अन्वेषण

बागेश्वर। राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण अन्वेषण का कार्य शिक्षक नहीं करेंगे। शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में आयोजित होने वाले सर्वे के अन्वेषण की जिम्मेदारी डायट प्रवक्ता, बीएड प्रशिक्षु, डीएलएड प्रशिक्षुओं पर होगी। जरूरत पड़ने पर स्नातकोत्तर और स्नातक के विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। संवाद





जिले में 219 क्षेत्र अन्वेषक, 10 ब्लॉक कॉर्डिनेटर होंगे

बागेश्वर। डायट प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने बताया कि सर्वेक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। बागेश्वर विकासखंड में 80, गरुड़ के 60 और कपकोट के 59 विद्यालयों में होने वाले सर्वे के लिए 219 क्षेत्र अन्वेषक और 10 ब्लॉक कॉर्डिनेटर तैनात किए जाएंगे। सर्वेक्षण के दौरान प्रयुक्त ओएमआर सीट का मूल्यांकन डायट में एनसीईआरटी की ओर से उपलब्ध कराए गए सॉफ्टवेयर की मदद से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन






राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण के लिए निर्धारित संख्या के अनुसार तीनों विकासखंडों में विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र अन्वेषण के लिए प्रशिक्षुओं और कॉलेज के विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें