फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: परिसर की समस्याओं का संज्ञान नहीं लेने पर नाराजगी

Mon, 09 Oct 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। विद्यार्थियों ने प्रभारी निदेशक को ज्ञापन दिया और जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रभारी निदेशक डॉ. जीवन गढ़िया को ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि चार दिन पूर्व दिए गए ज्ञापन में परिसर में प्राध्यापकों की कमी, पेयजल, शौचायल, बिजली की सुविधा दुरुस्त करने आदि के संबंध में ज्ञापन दिया था। अब तक इन समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया गया है। कैंपस परिसर में चारों ओर फैली घास से सांप के आने का खतरा बढ़ रहा है। कहा कि अगर 10 अक्तूबर तक समस्याओं के समाधान के लिए कदम नहीं उठाया गया तो अभाविप कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सौरभ जोशी, शिवपूजन तिवारी, नितिन गुरुरानी, खजान टंगड़िया समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें