फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 8.98 लाख की लागत से होगा चार मोटर मार्गों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र में चार सड़कों के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। शासन से चारों सड़कों के निर्माण का सर्वे कर डीपीआर गठन के लिए 10.98 लाख रुपये की धनराशि को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आज तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के बागेश्वर-बनकोट मोटरमार्ग से आमखेत- ताछनी तक एक किमी सड़क निर्माण की डीपीआर गठन के लिए 3.33 लाख रुपये, राप्रावि ढुंगापाटली से ढुंगापाटली गांव तक सड़क निर्माण की डीपीआर गठन के लिए 2.48 लाख रुपये, गरुड़ में डाकघर - सिमगढ़ी मोटरमार्ग से भगदानू तक दो किमी सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार करने के लिए 9.90 लाख रुपये, कनस्यारी बाईपास से बाणेश्वर तक तीन किमी सड़क निर्माण की डीपीआर गठन के लिए 3.30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से स्वीकृत मिलने के बाद सर्वे और डीपीआर गठन की तैयारी की जा रही है। जल्द सर्वे और डीपीआर गठन कर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें