फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरुड़ और तलवाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Fri, 07 Aug 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में गठित सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरुड़ और चमोली के राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सचल दल में शामिल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डीएस फर्स्वाण और डॉ. सुरेश मेहता ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, कक्षों की अनुशासन व्यवस्था और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कॉलेजों में प्राचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया। यूओयू की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें