फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अंजलि को 152 वोटों से हराककर हिमांशु बने अध्यक्ष

Fri, 07 Aug 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में विद्यालय बाल परिषद का गठन लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। हिमांशु आर्या ने विद्यालय बाल परिषद के अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कराए गए चुनाव में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतपत्रों के जरिए प्रत्यक्ष मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में हिमांशु आर्या को 205, अंजलि मेर को 53 और गुड्डी आर्या को 51 मत मिले। इसके अलावा अंजलि मेर को उपाध्यक्ष, गुड्डी आर्या को सांस्कृतिक परिषद, रोशनी आर्या को खेल परिषद और हिमानी टाकुली को विज्ञान परिषद का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता संजय कुमार टम्टा ने किया, जिन्होंने प्रधानाचार्य की ओर से निर्वाचित अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि इस प्रकार की प्रक्रिया विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती है। उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से विद्यालय की बेहतर शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण के निर्माण में सहयोग की अपेक्षा की। संवाद
विज्ञापन


.....इनसेट
योगेश कला और उमा स्वच्छता परिषद अध्यक्ष
कला परिषद — योगेश कुमार
स्वच्छता परिषद — उमा जोशी
साहित्यिक परिषद — लक्ष्मी आर्या
एंटी ड्रग क्लब — ऋतिक लुमियाल
प्रार्थना संचालन परिषद — कार्तिक कुमार
सामान्य ज्ञान परिषद — गौरव जोशी
नैतिक विचार परिषद — हर्षित सुयाल
विद्यालय अनुशासन परिषद — आशीष कुमार

.....फोटो 07 बीजीएस 01 पी- बागेश्वर के जीआईसी में शपथ ग्रहण करते बाल परिषद के पदाधिकारी। स्रोत- शिक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें