फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की टीम देख सस्ता गल्ला विक्रेताओं में हड़कंप

विज्ञापन
बागेश्वर के सस्ता गल्ला दुकानों में प्रपत्रों की जांच करतीं जिला पूर्ति विभाग की टीम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने मजियाखेत, बिलौना, मेहनरबुंगा, बेणीमाधव आदि क्षेत्रों में सस्ता गल्ला की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। निरीक्षण टीम ने विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर, सेल रजिस्टर, ग्राहकों को दी जाने वाली विभिन्न सूचनाएं और सुविधाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

टीम ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ऑनलाइन बायोमेट्रिक मशीन से राशन बांटने के निर्देश दिए। इसके लिए संबंधित विक्रेताओं को मौके पर ही सीएससी की टीम के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया गया कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ऑनलाइन राशन बांटने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक आदि उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि विधिवत रूप से पंजिका में दर्ज कर राशन बांटें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, पूर्ति निरीक्षक बबलू पांडे, सीएससी मैनेजर केतन, कमल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें