फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई से प्याज गायब, कीमत ने लगाया शतक

विज्ञापन
बागेश्वर के एक होटल में बरात के दौरान सजी सलाद की थाली। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में प्याज के दाम 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। आम लोगों की थाली के साथ ही मेहनतकश लोगों की रोटी का अभिन्न हिस्सा रहने वाला प्याज अब मध्यवर्ग की रसोई और होटलों के मेन्यू तक से गायब हो गया है। शादी-विवाह, रेस्टोरेंट में सलाद में आमतौर पर परोसी जाने वाले प्याज की जगह अब मूली, गाजर, टमाटर परोसा जाने लगा है। फुटकर बाजार में प्याज 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज की बढ़ी कीमतें लोगों के आंसू निकाल रही है। प्याज अमीरों के साथ ही गरीबों की थाली का अभिन्न हिस्सा रहा है। प्याज के दाम 100 के पार पहुंचने के कारण अब आम लोगों के लिए प्याज खाना आसान नहीं रह गया है। लोगों का कहना है कि शादी-विवाह, रेस्टोरेंट में सलाद में प्याज की जगह मूली, गाजर, टमाटर परोसा जाने लगा है। ग्रीन सलाद में से प्याज गायब हो गया है। यहां तक की कई घरों में भी प्याज का प्रयोग भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें