बागेश्वर। राजकीय पॉलिटैक्निक गरुड़ में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पॉलिटैक्निक परिसर में छात्रावास का निर्माण शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम की ओर से 23.28 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास और तीन प्रशिक्षण ब्लॉकों का निर्माण किया जा रहा है। विभाग की ओर से जून 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राजकीय पॉलिटैक्निक गरुड़ में क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों के अलावा अल्मोड़ा जिले के प्रशिक्षु भी प्रशिक्षण के लिए आते हैं। संस्थान में छात्रावास नहीं होने से विद्यार्थियों को किराए के मकान में रहकर प्रशिक्षण लेने के लिए संस्थान में आना पड़ता था। संस्थान में प्रशिक्षण ब्लॉकों की कमी से वर्तमान में केवल दो ट्रेडों का ही संचालन किया जा रहा है। ब्लॉकों की कमी से संस्थान में होने वाले प्रशिक्षण कार्यों के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। अब शासन की ओर से संस्थान परिसर में छात्रावास और तीन प्रशिक्षण ब्लॉकों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था ने बीते जून में भवनों का निर्माण शुरू कर दिया है। भवनों के निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद संस्थान में प्रशिक्षण के लिए आने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण ब्लॉकों का निर्माण होने के बाद संस्थान में अतिरिक्त ट्रेडों के संचालन की उम्मीद जगेगी।
.....कोट
संस्थान में छात्रावास और प्रशिक्षण ब्लॉक के निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के परा होने के बाद संस्थान में आने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास और प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त ब्लॉक उपलब्ध होंगे।
-एनएस बिष्ट, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटैक्निक गरुड़
.