फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने की फीस माफ करने की मांग

विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी को ज्ञापन सौंपते छात्रसंघ पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। छात्रसंघ सचिव भूपेश कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को नैनीताल में कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आने वाले गरीब गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं से शिक्षण शुल्क को छोड़कर अन्य शुल्क न लिया जाए। कॉलेज में दो साल से बंद एनएसएस को संचालित किया जाए।
विज्ञापन

पुस्तकालय में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए स्थायी स्टाफ की नियुक्ति की जाए। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए डिजिटल पुस्तकालय बनाया जाए। अंकतालिकाओं में होने वाली गलतियों में सुधार किया जाए। परीक्षाओं में पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रश्न पूछे जाए। डिग्री लेने के शुल्क को पांच सौ रुपये के बजाय कम किया जाए। साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षा निरस्त कर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन कक्षाएं चलाने की मांग की गई। वहां ललित गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें