बागेश्वर में एनएसएस के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर हुई पोस्टर, गायन, निबंध, कविता, भाषण, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
डायट सभागार में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में जीआईसी गरुड़ के हिमांशु पांडे, गायन और भाषण प्रतियोगिता में जीआईसी कांडा की मनीषा नगरकोटी, निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी भटखोला की प्रीति नेगी, कविता प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा के लोकेश पाठक, स्लोगन प्रतियोगिता में जीआईसी बागेश्वर के भगवत सिंह और क्विज में जीआईसी वज्यूला के निशांत चंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में राज्य एनएसएस अधिकारी अजय कुमार अग्रवाल, एनएसएस के प्रभारी मंडल समन्वयक ललित मोहन पांडे, सीईओ पदमेंद्र सकलानी, बागेश्वर के बीईओ मदन मोहन गुरुरानी, बीईओ कपकोट रमेश चंद्र मौर्य, डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएस रावत, एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भीम सिंह कोरंगा, आलोक पांडेय, डॉ. रमा सागर, हरीश दफौटी, डॉ. राजीव जोशी, संजय गुरुरानी, रवि जोशी, संदीप जोशी आदि थे।