फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बनलेख में निकाली रैली

Thu, 10 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. जेसी मंडल के निर्देश पर कुष्ठ रोग निवारण के लिए समाज में जागरूकता लाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बनलेख के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वह रैली में प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। रैली को प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने हरी झंडी दिखाई। वहां हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


जीआईसी बनलेख के बच्चों ने मुख्य बाजार से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) से होकर पुन: कॉलेज तक रैली निकाली। प्रधानाचार्य ने कहा कुष्ठ रोग अब असाध्य रोग नहीं रहा। नियमित दवाई खाने से यह ठीक हो जाता है। उन्होंने बच्चों से इस रोग के प्रति समाज को सचेत रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। स्वच्छता पर खास नजर रखने को कहा।

कुष्ठ रोग निवारण कार्यक्रम के सुपरवाइजर प्रेम चंद्र सनवाल ने इस रोग के लक्षण, उपचार के बारे में बताया। नियमित दवा लेने से यह रोग दूर हो जाता है। कुष्ठ रोगियों की सेवा की जानी चाहिए। अस्पतालों में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। वहां हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संजय धामी, वंदना नगरकोटी, मीनाक्षी पपोला जीते। प्रधानाचार्य ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। वहां फार्मेसिस्ट गोविंद सिंह कोरंगा समेत स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें