फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिक्षा व्यवस्था और नीट में अनियमितताओं पर गूंजी छात्रों की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कपकोट क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को वक्ताओं ने नीट परीक्षा में बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढि़या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, क्षेपं सदस्य वंदना ऐठानी, राजेंद्र कोरंगा, ग्राम प्रधान आनंद सिंह कपकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें