फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मन की बात के साथ चला मतदाता जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम सभा मटेना, जिनखोला, सिल्ली और गढ़सेर क्षेत्र में पीएम की मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपिसोड के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी के नेतृत्व में स्वीप टीम ने ग्रामीणों के बीच विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के तहत टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को वर्तमान में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पात्र युवाओं से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने और लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन स्वीप टीम के उमेश जोशी ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान चंद्रशेखर जोशी, जगदीश खोलिया, बीएलओ नंदी जोशी, कैलाश खुल्बे, संजय बड़सीला, मोहन चंद, सुरेश चंद, प्रकाश जोशी, विनोद खोलिया और मनोज खोलिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें