बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील की।
शनिवार को जिला सभागार में हुए कार्यक्रम में डीएम ने हाईस्कूल के 27 और इंटरमीडिएट के छह मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की उपलब्धि से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। डीएम ने कहा कि जीवन में कई चुनौतियां आएंगी जिनसे पार पाने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ना होगा। सीडीओ आरसी तिवारी ने भी सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह समय प्रतिस्पर्धा का है और हमें इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में सीईओ जीएस सौन, प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी,परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शीमा भेतवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।