पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा से लौटे माउंटेनियर पुणे के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
पिंडारी ग्लेशियर देखने गया जीजी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग महाराष्ट्र के 35 सदस्यीय छात्रों का दल लौट आया है। पिंडारी ग्लेशियर देखकर महाराष्ट्र के छात्र अभिभूत नजर आए। पिंडारी ग्लेशियर देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक बागेश्वर पहुंचते हैं। मौसम अनुकूल होते ही जिले के पिंडारी रूट में ट्रैकरों और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक ग्लेशियर देखने के लिए जा रहे हैं। ग्लेशियर देखने के बाद बागेश्वर पहुंचे छात्रों ने बताया कि पिंडारी ग्लेशियर बेहद खूबसूरत हैं। इस दल में माउंटेनियरिंग के अधिकारी भूषण, विवेक, चंदन, अंकित सोहोनी, दिनेश कोटकर सहित 35 छात्र शामिल थे। इधर आपदा में पांच वर्ष पूर्व ध्वस्त पिंडारी ग्लेशियर को जाने वाला मार्ग, पुल अभी भी दुरुस्त नहीं हो पाए हैं। मार्ग के कुछ स्थानों पर खराब होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।