फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से वार्ता के बाद छात्रों ने खत्म किया आंदोलन

विज्ञापन
बागेश्वर महाविद्यालय में छात्रों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाते एसडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में बन रहे कोविड केयर सेंटर के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन समाप्त कर लिया है। कोविड केयर सेंटर को लेकर प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति बन गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम योगेंद्र सिंह ने छात्र नेताओं से कोविड केयर सेंटर को लेकर वार्ता की। एसडीएम ने कॉलेज परिसर में धरना दे रहे छात्रों को जूस पिलाकार आंदोलन समाप्त कराया। कुछ शर्तों के साथ छात्र कॉलेज में कोविड केयर सेंटर बनाने को लेकर मान गए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने बताया कि प्रशासन के आगे उन्होंने कुछ शर्ते रखीं। जिस पर प्रशासन ने सहमति जताई है।
कॉलेज के नए भवन में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर विरोध में छात्र 22 दिनों से धरना दे रहे थे। उनका कहना था कि महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है, यहां केवल शैक्षणिक गतिविधियों का ही संचालन होना चाहिए। आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ दो बार प्रशासन की वार्ता भी हुई, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला। गुरुवार को एसडीएम, सीओ संगीता, कोतवाल डीआर वर्मा व अन्य अधिकारी कॉलेज गए और आंदोलन कर रहे छात्रों को कोरोना महामारी के चलते कॉलेज में कोविड सेंटर बनाने का विरोध बंद करने को कहा। लंबी बातचीत के बाद छात्रों ने जनहित में अपने आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया। एसडीएम ने बताया कि छात्र कॉलेज परिसर में दूसरे भवन को कोविड सेंटर बनाने के पक्ष में राजी हो गए हैं। इस मौके पर अर्जुन थापा, जयदीप कुमार, गोकुल परिहार, आशीष कुमार, आकाश कुमार, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें