फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छात्रों ने जल्द गंदगी को साफ करने की उठाई मांग

Sat, 18 Oct 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान की निकासी नाली में पसरी गंदगी से आक्रोशित आर्यन छात्र संगठन के छात्रों ने मेयर अजय वर्मा को ज्ञापन दिया। छात्रसंघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे छात्रों ने कहा कि तीन से नौ अक्टूबर तक मैदान में सहकारिता मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मैदान की निकासी नाली में मेले के दौरान स्थापित बायो टॉयलेट्स की गंदगी बहा दी गई है। गंदगी से उठती दुर्गंध से खिलाड़ी खेलों का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनके संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बना हुआ है। छात्रों ने शीघ्र मैदान की सफाई करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में निशांत पांडेय, भाष्कर गोस्वामी, गोविंद, गौरव, दीपेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें