फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी स्तर पर लागू सेमेस्टर प्रणाली का विरोध

विज्ञापन
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के प्राचार्य डा. मनोज उप्रेती को ज्ञापन देते एबीवीपी का? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तरांचल प्रदेश में यूजी स्तर में लागू सेमेस्टर प्रणाली का विरोध किया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय बागेश्वर के प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूजी स्तर में सेमेस्टर प्रणाली बिना इंफ्रास्ट्रक्चर और तैयारी के लागू की है। इससे पूरे प्रदेश में वर्ष भर केवल खाना पूर्ति के लिए परीक्षाओं की भरमार है। शिक्षक न होने के कारण सेमेस्टर प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले को लेकर परिषद पिछले दो सालों से निरंतर आंदोलनरत है। गत वर्ष सेमेस्टर प्रणाली पर आयोजित सेमिनार में प्रदेश के शिक्षाविदों ने भी सेमेस्टर प्रणाली को पूर्णत: अव्यवहारिक माना है। प्रदेश भर में कई छात्र-छात्राएं महाविद्यालयों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने प्रदेश भर में यूजीसी स्तर पर 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

ये लोग रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सह मंत्री हरीश मेहरा, जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, विभाग सह संयोजक राजेंद्र दानू, कालेज अध्यक्ष सौरभ जोशी, नगर मंत्री योगेश जोशी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अंकित ऐठानी, नरेंद्र जोशी, सुमित कालाकोटी, रवींद्र मेहरा, आशीष कुमार, विपिन बिष्ट, सुंदर दानू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें