फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता टूटने से बढ़ा 14 किमी का फेरा

Fri, 02 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के लखमारा गांव से गैरखेत को जोड़ने वाला अश्व मार्ग भूस्खलन के कारण टूट गया है। इससे लोगों को 14 किमी का फेरा लगाना पड़ रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को सामान ढुलान का दोगुना भाड़ा चुकाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधान अमर सिंह गढ़िया ने बताया कि लखमारा से गैरखेत के लिए बना अश्व मार्ग ही प्रमुख मार्ग है। यह मार्ग पिछले दिनों हुई तेज बारिश में भूस्खलन होने के कारण कई जगह पर टूट गया था। तब से यह रास्ता चलने लायक नहीं रहा। ऐसे में क्षेत्र की हजारों की आबादी 14 किमी का फेरा लगाने को मजबूर है।

इतना ही नहीं खच्चरों से सामान ढुलान का भाड़ा भी दोगुने से अधिक चुकाना पड़ रहा है। पहले जिस सामान के ढुलान का भाड़ा 150 रुपये थे, उसके बदले इस समय 350 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। भाड़ा बढ़ने से राशन ढुलान तक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कई ग्रामीण अपनी पीठ पर सामान ढो रहे हैं। सैकड़ों परिवार खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के मुहैया न होने के कारण परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त मार्ग का सुधार करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें