फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में शिक्षणेतर कर्मचारियों की हड़ताल

Sat, 03 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में शिक्षणेतर कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों को ग्रेड पे और एसीपी का लाभ देने की  मांग को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलित कर्मचारियों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


  सीईओ कार्यालय परिसर में चल रहे धरने के मौके पर आयोजित सभा में आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन को 19 दिन का समय हो चुका है, लेकिन शासन-प्रशासन उनके आंदोलन की अनदेखी कर रहा है। यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो उन्हें उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर  होना पड़ेगा।

शनिवार को धरना देने  वालों में अध्यक्ष योगेश कांडपाल,मंत्री त्रिलोक खेतवाल, प्रकाश कनवाल, शंकर गिरि, जगदीश गिरि, गोकर्ण शाही, युवराज सिंह, राजेश कुमार, विनय जोशी, शंकर गोस्वामी, करन सिंह, सुरेश चंद्र, सुरेश कालाकोटी, रामसिंह, कैैलाश जोशी आदि कर्मचारी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें