फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर अडिग जल संस्थान कर्मी

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते जल संस्थान कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान कर्मचारी एक सप्ताह से धरने पर अडिग हैं। 15 सूत्री मांगों के लिए सोमवार को भी कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द सभी मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सातवें दिन धरने का नेतृत्व नसीम अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय विभागीय संविदा दिए जाने और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। कई बार इन समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि कर्मचारी दिन-रात काम करके उपभोक्ताओं की पेयजल संबंधी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। इसके बावजूद विभाग उनकी मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। धरने का संचालन आनंद सिंह मेर ने किया। इस मौके पर पूरन चौबे, नवीन चंद्र, कुशल सिंह, जियाउल हक, शेखर चंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें